Saturday, November 29, 2008

आतंकियों के शिकार बने आशीष चौधरी के बहन-बहनोई

-रघुवेंद्र सिंह
मुंबई। दक्षिण मुंबई के पांच सितारा होटल ट्राइडेंट में बुधवार की रात अभिनेता आशीष चौधरी की बहन मोनिका एवं उनके पति डिनर के लिए गए थे, लेकिन शुक्रवार को उनकी मृत्यु की खबर होटल से बाहर आई। तकरीबन 2.30 बजे होटल के आतंकियों से मुक्त होने की खबर के बाद आशीष अपने माता-पिता और मित्रों के साथ होटल पहुंचे। कुछ ही देर बाद सभी होटल से रोते-बिलखते निकलते दिखे। स्पष्ट हो गया था कि आशीष के साथ दुखद घटना घटी है।
आशीष के प्रवक्ता पराग देसाई ने खबर की पुष्टि की। उनके मुताबिक, वे दोनों बुधवार की रात होटल में डिनर के लिए गए थे। वे अपने आठ वर्षीय बेटे एवं पांच वर्षीय बेटी को घर छोड़ कर गए थे। शनिवार को उनका शव मिलेगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौर हो कि अभिनेता आशीष चौधरी फिल्म धमाल और हाल में ही फिल्म ईएमआई में नजर आए थे।

No comments: