Tuesday, September 1, 2009

अब अभिनय करेंगे सुखविंदर सिंह | खबर

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक सुखविंदर सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर अभिनय करते नजर आएंगे। उन्होंने जगबीर दाहिया की फिल्म खुदी को कर बुलंद इतना साइन की है। इस फिल्म में सुखविंदर म्यूजिक टीचर की केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, खुदी को कर बुलंद इतना तीन दोस्तों की कहानी है। इसमें सुखविंदर सिंह केंद्रीय भूमिका में दिखाई देंगे। उनके ओपोजिट नई लड़की श्रिया होंगी। सुखविंदर को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी इसीलिए नए बैनर और नए निर्देशक के बावजूद उन्होंने फिल्म में अभिनय करने के लिए हां कह दिया। वे फिल्म में छोटे शहर के म्यूजिक टीचर की भूमिका प्ले कर रहे हैं। खास बात है किसुखविंदर सिंह ने फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर ली है और उन्होंने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। आजकल फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य चल रहा है। गौरतलब है कि गायकसुखविंदर सिंह के मन में लंबे समय से अभिनय करने की ख्वाहिश थी। वे सही अवसर का इंतजार कर रहे थे। सुखविंदर की पहली फिल्म खुदी को कर बुलंद इतना वर्ष के अंत तक प्रदर्शित होगी।
-रघुवेन्द्र सिंह

1 comment:

Akbar Khan Rana said...

रघुवेंदर जी, नमस्कार !
आपका ब्लॉग बहुत अच्छा लगा. मै आपसे सम्पर्क करना चाहता हूँ. कृपया http://www.thenetpress.com/ पर अवश्य जाएं. धन्यवाद !
अकबर खान
09466319100