Tuesday, November 10, 2009

डिंपल कपाडि़या की बहन सिंपल का निधन

मुंबई : अभिनेत्री और कास्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम करने वाली सिंपल कपाडि़या का मंगलवार को निधन हो गया। वह 52 वर्ष की थीं और कैंसर से पीडि़त थीं। कुछ माह से सिंपल जुहू स्थित अपने फ्लैट में ही रहती थीं और किसी से मिलती-जुलती नहीं थीं। बड़ी बहन डिंपल कपाडि़या उनकी देखरेख करती थीं। सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद सिंपल को अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की शाम वहां उन्होंने आखिरी सांस ली। बुधवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंपल ने 1977 में शक्ति सामंत की फिल्म अनुरोध से अभिनय की शुरुआत की थी। वह कास्ट्यूम डिजाइनर भी थीं। डिंपल कपाडि़या और सनी देओल की फिल्मों में वह उनके कास्ट्यूम डिजाइन करती थीं। रुदाली फिल्म में कास्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

-raghuvendra singh

3 comments:

निर्मला कपिला said...

सिम्पल जी को विन्म्र श्रद्धाँजली

Udan Tashtari said...

दुखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

स्वप्न मञ्जूषा said...

Bahut hi jyada duch ki baat hai yah..
matr 52 varsh ki umr mein nidhan...
Divangat aatma ko ishwaar shanti pradaan kare aur unke poore pariwaar ko is dukh ko jhelne ki shakti de..
Meri bhavbhini shradhanjali Simple ji ke liye..