Friday, September 12, 2008

द्रोण बनकर खुश है: अभिषेक

[रघुवेंद्र सिंह]
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म द्रोण को लेकर बेहद उत्साहित है। गोल्डी बहल की इस फिल्म में वे अभिषेक एक ऐसे राजा की भूमिका में नजर आएंगे, जो सदैव आम लोगों की रक्षा करता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद अभिषेक लोकप्रिय सुपरहीरो बनकर उभरेंगे। ठीक रितिक की तरह।
वैसे अभिषेक इस संदर्भ में कहते है, यह एक मैजिकल फिल्म है। इसे सुपरहीरो वाली फिल्मों की कतार में खड़ा करना सही नहीं होगा। यह एक वास्तविक कहानी पर बनी है, लेकिन यह सच है कि इसमें नायक आदित्य के पास सुपर नेचुरल शक्तियां है। इनकी वजह से वह बाद में द्रोण कहलाता है।
अभिषेक आगे कहते हैं, कि हम सभी ने मिलकर इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। हमें अब फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। गोल्डी ने तो इसे बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया था। मैं अपनी प्रिय ऑडियंस से अपेक्षा रखता हूं कि हमेशा की तरह इस बार भी वे हमें अपना प्यार देंगे और हमारी फिल्म को पसंद करेंगे।
उल्लेखनीय है रोज मूवीज के बैनर तली बनी फिल्म द्रोण में अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और के के मेनन प्रमुख भूमिका में है। खास बात यह है कि इस फिल्म में अभिषेक और जया की रीयल लाइफ मां-बेटे की जोड़ी को दर्शक स्क्रीन पर देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। अभिषेक के मित्र एवं निर्देशक गोल्डी अभी से फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त है। तभी तो उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका सीक्वल बनाने की इच्छा जाहिर की है। फिल्म के सीक्वेल में भी अभिषेक मुख्य भूमिका में होंगे।

No comments: