Friday, January 16, 2009

अब शाहिद को चूमेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने पहली फिल्म ऐतराज के बाद अब विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने में एक बार फिर चुंबन दृश्य दिए हैं। शाहिद कपूर के साथ उनका चुंबन दृश्य अभी से बेहद हॉट हो गया है।
दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा के साथ फिल्म लव स्टोरी 2050 में चुंबन दृश्य देने से इनकार कर दिया था। साथ ही, उन्होंने करण जौहर की फिल्म दोस्ताना में भी चुंबन दृश्य देने से इनकार कर दिया था, इसीलिए उस फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम के ऊपर चुंबन दृश्य फिल्माया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा पहले शाहिद कपूर के साथ चुंबन दृश्य देने में सहज महसूस नहीं कर रही थीं। विशाल भारद्वाज ने उन्हें समझाया कि वह दृश्य कहानी की मांग है, इसलिए उन्हें करना ही पड़ेगा। बाद में प्रियंका शाहिद के साथ चुंबन दृश्य करने के लिए तैयार तो हो गयीं, लेकिन उन्होंने बाद में विशाल से वह दृश्य हटाने की गुजारिश की। विशाल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया क्योंकि उनके मुताबिक वह दृश्य फिल्म की कहानी को अलग मोड़ देता है।
-रघुवेंद्र सिंह

1 comment:

Vinay said...

अब क्या कहें!

---मेरा पृष्ठ
चाँद, बादल और शाम